तीरंदाज, दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ राज्य के दंतेवाड़ा जिले में काला जादू करने का आरोप लगा 4 लोगों ने मिलकर पति और पत्नी की घर में घुसकर हत्या कर दी। बीते रविवार 4 लोग पहले तो दंपत्ति के घर में घूंसे फिर दोनोंओ को खूब पीटा उसके बाद गाला घोंट कर उनकी जान ले ली। हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। जिन्हें पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला अरनपुर थाना क्षेत्र के जबेली गांव का है। यहां स्कूल पारा में रहने वाले भीमा करटामी (45) और इसकी पत्नी नंदे करटामी (40) की हत्या काला जादू करने के शक में कर दी गई। उसी गांव में रहने वाले कुछ लोगों को शक था कि पति-पत्नी जादू-टोना करते थे। इसी शक के चलते गांव के 4 लोग मिलकर दंपती के घर में घुंसकर पहले तो पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद गाला घोंट कर उनकी जान ले ली।

सभी आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। घटना के समय घर में सिर्फ दंपति ही मौजूद था। जब ग्रामीणों ने कुछ देर बाद देखा तो दोनों पति-पत्नी की लाश जमीन पर पड़ी मिली। और तुरंत गांव वालों ने ही पुलिस को सुचना दी। मामला दर्ज कर जब पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

कुछ दिनों पहले दंपती का झगड़ा उसी गांव में रहने वाले एक परिवार से हुआ था। पुलिस ने जब उस परिवार से कड़ाई से पूछताछ की तब उन्होंने अपना जुर्म काबुल कर लिया। और बताया कि इस हत्या में देवा कोर्राम, लखमा कोर्राम और लिंगा कोर्राम और एक अन्य व्यक्ति सुक्का कोर्राम शामिल था। इन चारों में से 3 एक ही परिवार के हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

दंतेवाड़ा एसपी ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।






































