तीरंदाज, भिलाई। तीरंदाज के कार्यालय में आयोजित पारंपरिक पर्व-स्मार्ट सेलीब्रेशन कार्यक्रम में महिलाओं का निराला अंदाज देखने को मिला। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें शहर की भाभियों ने जो प्रतिभा दिखाई उसने समां बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

SSIPMT रायपुर, स्पर्श हॉस्पिटल (sparsh hospital) रामनगर, cara ब्यूटी और संगम डेयरी सेक्टर-6 (sangam dairy) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गंगाजलि एजुकेशन की पदाधिकारी और यूथ आइकॉन श्रीमती सुमन त्रिपाठी रहीं। जबकि समाजसेविका श्रीमती सुषमा उपाध्याय और भावना चतुर्वेदी निर्णायक की भूमिका में रहीं।

तीरंदाज के परंपरागत पर्व-स्मार्ट सेलिब्रेशन कार्यक्रम में महिलाओं ने डांस से समां बांध दिया।
पारंपरिक पर्व-स्मार्ट सेलीब्रेशन का विशेष आकर्षण आक्रेस्ट्रा रहा। म्यूजिक के साथ महिलाओं ने अंताक्षरी का लुत्फ उठाया। अंताक्षरी की थीम भक्ति गीतों की रखी गई। भक्ति गीतों व भजनों की थीम अंताक्षरी का अलग ही रूप दिखा।

महिलाओं को अलग-अलग ग्रुप बनाकर इस प्रतियोगिता को पूरा कराया गया। इस दौरान नए पुराने भक्ति गीतों की सुमधुर धुनों के साथ महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। भाभियों ने जिस तरह डांस कर करके भजन प्रस्तुत किए, वह दृश्य देखने लायक था।

तीरंदाज के परंपरागत पर्व-स्मार्ट सेलिब्रेशन कार्यक्रम में महिलाओं ने राज्य गीत अरपा पैरी भी गाया।
तीन ग्रुप में हुई अंताक्षरी
कार्यक्रम के दौरान तीन टीम एकदंत, टीम गजानन व टीम महाबल के बीच अंताक्षरी की प्रतियोगिता हुई। तीनों ग्रुप की महिलाओं ने संगीतमय अंताक्षरी में अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान महिलाओं भक्तिगीतों से कार्यक्रम का आकर्षण और बढ़ा दिया। प्रस्तुति के आधार पर विजेता की घोषणा की गई। अंताक्षरी प्रतियोगिता में सर्वाधिक 140 अंकों के साथ सेक्टर क्षेत्र से आई टीम एकदंत विजेता बनी। इसके अलावा प्रियदर्शनी परिसर की टीम गजानन व जवाहर नगर से आई टीम महाबल को बराबर 110-110 अंक मिले। विजेता टीम की तीरंदाज की ओर से नगद पुरस्कार दिए गए।

तीरंदाज के परंपरागत पर्व-स्मार्ट सेलिब्रेशन कार्यक्रम में अंताक्षरी प्रतियोगिता की विजेता टीम एकदंत को पुरस्कृत करतीं मुख्य अतिथि श्रीमती सुमन त्रिपाठी।

तीरंदाज के परंपरागत पर्व-स्मार्ट सेलिब्रेशन कार्यक्रम में अंताक्षरी प्रतियोगिता की उप विजेता टीम गजानन व टीम महाबल को पुरस्कृत करतीं मुख्य अतिथि श्रीमती सुमन त्रिपाठी एवं निर्णायक श्रीमती सुषमा उपाध्याय और भावना चतुर्वेदी।

बबीता सोनी बनी तीरंदाज क्वीन
पारंपरिक पर्व-स्मार्ट सेलीब्रेशन के तहत तीरंदाज क्वीन प्रतियोगिता भी रखी गई। इसमें महिलाओं का बुद्धि कौशल, उनकी रुचि के अनुसार अलग-अलग मापदंडों पर आंकलन किया गया। सभी के लिए प्वाइंट्स भी निर्धारित थे। सर्वाधक 26 अंक लेकर बबीता सोनी तीरंदाज क्वीन बनीं। तीरांदाज क्वीन में 23 से ज्यादा महिलाओं ने अपनी भागीदारी निभाई। तीरंदाज क्वीन बनी बबिता सोनी को आकर्षक उपहार दिया गया।

तीरंदाज के परंपरागत पर्व-स्मार्ट सेलिब्रेशन कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।
सामूहिक गणेश वंदना भी हुई
कार्यक्रम के अंत में सामूहिक गणेश वंदना भी हुई। सभी महिलाओं ने सामूहिक रूप से गणेश जी की आरती की। इस दौरान विधि-विधान से पूजा की गई। सामूहिक वंदना कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर प्रथम देव गणेश की आराधना की। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को तीरंदाज परिवार की ओर से पुरस्कार दिए गए। महिलाओं ने तीरंदाज के इस कार्यक्रम की सराहना की।

तीरंदाज के परंपरागत पर्व-स्मार्ट सेलिब्रेशन कार्यक्रम में महिलाओं ने गणेश जी की आरती की।

इनका रहा विशेष सहयोग
कार्यक्रम में रुनझुन सराफ, ऋत्विका भट्टाचार्य, मौलिक सराफ, घनश्याम शिवहरे ने अपनी एंकरिंग से सभी को बंधे रखा।
देखें फोटो…










































