तीरंदाज, दुर्ग। छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के कारण नदी नाले उफान पर है। अब तक दुर्ग भिलाई के शहरी क्षेत्र में बाढ़ के हालात नहीं बने थे। लेकिन मंगलवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। शिवनाथ नदी का पानी शहर की लपका। न सिर्फ पानी शहरी क्षेत्र में आया बल्कि पुलगांव के आसपास का पूरा क्षेत्र पानी पानी हो गया। इसकी वजह से केपीएस दुर्ग परिसर में पानी भर गया और स्कूल प्रबंधन को बच्चों की छुट्टी करनी पड़ी। यही नहीं पानी का फ्लो भारती कौलेज व गंजपारा तक देखा गया।
लगातार बारिश के बाद भी शहर में ऐसे हालात नहीं बने लेकिन मंगलवार को नजारा बाढ़ वाला था। शिवनाथ नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी लेकिन अब तक शहर में पानी नहीं आया। दरअसल शहर में शिवनाथ के पानी के घुसने का कारण मोंगरा बैराज से छोड़ा गया पानी है। मोंगरा बैराज से 70 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया जिसके कारण शहर की यह हालत हुई।

शहर में घुसा पानी, चारों ओर हाहाकार
शहर में बाड़ का पानी आने की वजह मोंगरा बैराज से छोड़ा गया पानी है। छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी नदियों का आपस में लिंक है। बारिश के कारण शिवनाथ नदी उफान पर है और ऐसे में मोंगरा बैराज का पानी छोड़े जाने से नदी का पानी शहर में घुस गया। पुलगांव नाला शिवनाथ से कनेक्ट है ऐसे में शिवनाथ का पूरा फ्लो नाले से होता हुआ शहर में पहुंच गया। इससे पुलगांव के आसपास का पूरा क्षेत्र पानी पानी हो गया है। निचली जगह पर तो घुटनों से ऊपर तक पानी है।

केपीएस में भरा पानी तो करनी पड़ी स्कूल की छुट्टी
शिवनाथ के पानी का बहाव शहर की बस्तियों से लेकर सड़कों तक दिखा। दुर्ग के कृष्णा पब्लिक स्कूल में भी पानी भर गया। यहां परिसर में घुटनों तक पानी था। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बच्चों को छुट्टी दे दी गई। केपीएस दुर्ग के डायरेक्टर मयंक शर्मा का कहना है कि सुबह जैसे ही पुलगांव ओवरब्रिज के पास पानी का फ्लो देखा तो बसों को लौटा दिया गया। स्कूल परिसर में पानी भर गया है। इससे पार्किंग एरिया से लेकर ग्राउंड पर पानी भर गया। पानी उतरने के बाद भी फिर से स्कूल लगाया जाएगा।

जिला जनसंपर्क अधिकारी सौरभ शर्मा ने बताया कि प्रदेश में बारिश के बाद नदी नाले उफान पर है और ऐसे में शिवनाथ का पानी शहरी व निचली बस्तियों में जा रहा है। इसके कारण बाढ़ जैसे हालात बने हैं। एसडीआरएफ की टीमों को संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया गया है। जहां परेशानी हो रही है वहां से लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। नदियों में पानी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के हालात बने हैं। आज मोंगरा बैराज से अतिरिक्त पानी छोड़ा गया जिसके कारण शहर के पुलगांव व आसपास बाढ़ जैसे हालात बने हैं।


CG Latest News, CG News, city water, durg news, flood in fort, flood like situation, fort's latest news, kps submerged, mongra barrage, pulgaon drain, shivnath river, shivnath water, water filled till ganjpara, केपीएस डूबा, गंजपारा तक भरा पानी, तीरंदाज डॉट कॉम, दुर्ग की ताजा खबर, दुर्ग न्यूज, दुर्ग में बाढ़, पुलगांव नाला, बाढ़ जैसे हालात, मोंगरा बैराज, शहर में पानी, शिवनाथ का पानी, शिवनाथ नदी, सीजी की ताजा खबर, सीजी न्यूज





































