तीरंदाज, डेस्क। सत्ता बदलने के बाद बिहार में गुंडाराज के एक के बाद एक नमूने देखने का मिल रहे हैं। ताजा मामले में प्रदर्शन कर रहे एक युवक को पटना के एडीएम डंडे से बुरी तरह पीटा। इस वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। युवक का चीख रहा है इसके बाद भी ADM साहब का दिल नहीं पसीज रहा। लगातार युवक को पीटते दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर पटना के ADM के के सिंह का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह तिरंगा लपेटे एक युवक को बुरी तरह पीटते दिख रहे हैं। युवक जमीन पर गिर चुका था और चीख रहा था लेकिन ADM की लाठी नहीं रुक रही थी। अफसर की लाठी से युवक लहूलुहान हो गया। तिंरगा पकड़े होने के बाद भी एडीएम रुक नहीं रहे थे और खुलेआम तिरंगे का अपमान कर रहे थे।
So Patna ADM is beating this teacher so mercilessly only for protesting.
Reasons could be?
1. Bihar main hahakar hai,
kyunki sarkar main @NitishKumar hai.
2. Bihar main Jangal Raj hai,
Jabse @yadavtejashwi ki sarkar hai.
3. Both— Shashank Shekhar Jha (@shashank_ssj) August 22, 2022
नौकरी में बहाली के लिए हो रहा था प्रदर्शन
दरअसल यह घटना बिहार की राजधानी पटना के डाक बंगला चौराहे की है। यहां पर टीचर कैंडिडेट्स प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे 2019 से ही बहाली के इंतजार में हैं लकिन सरकार उन्हें बहाल नहीं कर रही केवल आश्वासन दे रही हे। आज प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सभी कैंडिडेट्स पर लठी बरसाना शुरू कर दिया।
https://twitter.com/suryapsingh_IAS/status/1561663866399928320?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1561663866399928320%7Ctwgr%5Ebbba810d5cea82ec71de99bb9ccecfb0d33b47e7%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Ftrending%2Fstory%2Fpatna-adm-lathicharge-on-teacher-candidates-protest-near-dal-bungalow-bihar-viral-video-tstsb-1523098-2022-08-22
लाठीचार्ज के बाद वहां से भीड़ हटने लगी। इस बीच प्रदर्शनकारियों में से एक युवक मीडिया से बात करने लगा था। इस दौरान पटना ADM केके सिंह वहां पहुंच गए। एडीएम केके सिंह ने प्रदर्शनकारी युवक को पकड़कर जमीन पर पटक दिया और पास खड़े पुलिस वाले का का डंडा लिया और युवक पर पिल पड़े। प्रदर्शनकारी के हाथ में तिरंगा झंडा इसके बाद भी एडीएम ने परवाह नहीं की लाठी से युवक को मारते रहे।

सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल
वीडियो वायरल होने के बाद एडीएम साहब सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ADM पर टीचर कैंडिडेट को पीटने व तिरंगे के अपमान के कारण कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। युजर्स का कहना है कि ऐसे व्यक्ति को एडीएम पद पर रहने का हक नहीं जो देश की शान का अपमान करे सरकार को उसे बर्खास्त कर देना चाहिए। कई यूजर्स एडीएम की गुंडागर्दी को लेकर उन्हें खरीखोटी सुना रहे हैं और उन्हें तत्काल निलंबित करने की मांग भी कर रहे हैं।






































