तीरंदाज, डेस्क। लाउड स्पीकर पर अजान को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे और आक्रामक हो गए हैं। महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर औरंगाबाद में आयोजित सभा में मनसे चीफ ने चेतावनी दी कि यदि 3 मई ईद के बाद मस्जिदों से लाउड स्पीकर नहीं हटाए गए तो जो होना है वो होगा। बता दें की 3 मई को ईद है। राज ने कहा कि यदि 3 मई के बाद लाउडस्पीकर पर अजान हुई तो मस्जिद के सामने दोगुनी आवाज में हनुमान चालीसा का पाठ होगा। रैली में राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे पर हमला करते हुए कहा कि मेरी जनसभाओं से सरकार बौखला गई है।






































