नई दिल्ली। देश में बढ़ते कोरोना के संक्रमितों की संख्या से सरकार की चिंता बढ़ती जा रही है। इसे नियंत्रित करने के लिए उपायों पर ध्यान दिया जा रहा है। वही लोगों को सावधान रहने की हिदायद दी जा रही है।
इसी के तहत केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अवर सचिव स्तर से नीचे के अपने 50 प्रतिशत कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दी है। बायोमेट्रिक उपस्थिति पर भी रोक लगा दी गई।
सोमवार को जारी कार्मिक मंत्रालय के आदेश में यह बात कही गई है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति (Biometric Attendance) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
इन्हे दफ्तर आने से मिली छूट
केंद्र सरकार आदेश के अनुसार दिव्यांग कर्मी और गर्भवती महिला कर्मियों को दफ्तर आने से पूरी तरह से छूट दी गई है। कहा गया कि केंद्र सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों को अलग-अलग समय सारणी के अनुसार कार्यालय में आना होगा, ताकि दफ्तरों में अधिक संख्या में लोग इकट्ठा न हों।
कन्टेनमेंट ज़ोन में रहने वालों के लिए ये आदेश
केंद्र सरकार के सभी विभागों को जारी आदेश के मुताबिक, ‘‘अवर सचिव स्तर से नीचे के सरकारी कर्मियों की प्रत्यक्ष उपस्थिति वास्तविक कर्मचारी संख्या की 50 प्रतिशत तक सीमित होगी और बाकी 50 प्रतिशत लोग घरों से काम करेंगे। आदेश में ’मंत्रालय ने कहा कि कोविड निषिद्ध (कन्टेनमेंट) क्षेत्रों में रहने वाले सभी अधिकारियों/कर्मियों को भी तब तक कार्यालय आने से छूट दी गई है, जब तक वे क्षेत्र निषिद्ध बने रहते हैं।




































