रायपुर। प्रदेश में आज से रात के तापमान में तीन-चार डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। इससे ठंड (Cold)से थोड़ी राहत होगी। अभी जिन स्थानों में रात का तापमान सामान्य है, वहां पारा सामान्य से अधिक पहुंच जाएगा। नार्मल से कम वाले स्थानों में तापमान सामान्य या उससे ऊपर पहुंच सकता है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट नहीं होगी बल्कि पारा थोड़ा-बहुत चढ़ने लगेगा। यह ट्रेंड अगले तीन-चार दिनों तक रहेगा।
लालपुर मौसम केंद्र ( Lalpur Meteorological Station) के अनुसार अगले कुछ दिनों तक रात के तापमान में बढ़ोतरी का ट्रेंड रहेगा। इससे ठंड थोड़ी कम होगी। हवा की दिशा बदलने की वजह से ठंडी हवा आनी थोड़ी कम हो जाएगी। प्रदेश में 1 दिसंबर को हवा पूर्व से आने के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की अधिक संभावना है तथा मौसम शुष्क रहने के संकेत हैं। 3 दिसंबर तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तथा दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि होने की संभावना है।
दुर्ग के मैदानी इलाकों में ज्यादा ठंड
प्रदेश में हवा की दिशा बदलने की वजह से तापमान में अंतर आने की संभावना है। मंगलवार को रायपुर में रात को ठंड थोड़ी कम हुई। वजह यह रही कि रात का तापमान 15.8 डिग्री पहुंच गया। यह सोमवार के मुकाबले 0.6 डिग्री अधिक था। रात के सामान्य तापमान से भी ये 0.4 डिग्री अधिक है। दुर्ग के मैदानी इलाकों में स्थिति थोड़ी अलग रही है। यहां ठंड ज्यादा ही पड़ रही है।
(TNS)