रविवार देर रात एक कार्यक्रम से लौट रहे रवि यादव को रामसागर पारा में पहले से घात लगाए बैठे महेंद्र गंगवानी, उसके नाबालिग बेटे और अन्य साथियों ने रोक लिया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोपियों ने रवि पर चाकू, लाठी, डंडे और ईंटों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने से रवि ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। Read More






























