सूदखोरी के मामले में गिरफ्तार वीरेंद्र तोमर को अदालत ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान वीरेंद्र तोमर से सूदखोरी से जुड़ी गतिविधियों, अवैध लेन-देन और संपत्ति के स्रोतों को लेकर गहन पूछताछ की जाएगी। इस दौरान आरोपी से रोहित तोमर के संबंध में भी सवाल-जवाब किए जाएंगे, जो इस मामले में अभी फरार बताया जा रहा है। Read More






























