जांच में सामने आया कि 7 जुलाई की शाम अमर सिंह अपने पड़ोसी मोतीलाल पोर्ते के घर आयोजित छठी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इसी दौरान रोहित पोर्ते, दीपक पोर्ते और प्रदीप वाकरे ने उसे शराब पीकर कार्यक्रम में माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए घर जाने के लिए कहा। अमर सिंह के नहीं जाने पर तीनों ने उसके साथ लात-घूंसों और मुक्कों से जमकर मारपीट की। Read More






























