छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पारिवारिक विवादों के मामलों में फैमिली कोर्ट (पारिवारिक न्यायालय) की कार्यप्रणाली को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है। जस्टिस संजय के. अग्रवाल और जस्टिस संजय जायसवाल की डिवीजन बेंच ने स्पष्ट किया है कि फैमिली कोर्ट की जिम्मेदारी केवल मुकदमों का निपटारा करना नहीं है, बल्कि महिलाओं और बच्चों को वास्तविक न्याय सुनिश्चित करना है। Read More





























