पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नकटी गांव के प्रभावित परिवारों ने सड़क पर बैठकर सामूहिक भोजन किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने "नकटी में ही घर बनाओ" के नारे लगाए और गांव में ही पुनर्वास की मांग दोहराई। यात्रा जब मेक इन इंडिया चौक पहुंची तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। Read More































