सरकारी गेस्ट हाउस में अफसरों की रंगीन मिजाजी: शराब पार्टी करते रंगे हाथों पकड़े गए DSPM के 5 अधिकारी
कमरे के भीतर DSPM प्लांट के पांच अधिकारी शराब और कबाब की पार्टी में मशगूल थे। मौके पर शराब और बीयर की बोतलें मेज पर बिखरी मिलीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रूम सिगरेट के धुएं से भरा हुआ था। बाद में जब सीएसईबी रेस्ट हाउस के किचन और वहां रखे फ्रीजर की तलाशी ली गई, तो वहां से भी भारी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद की गईं। Read More





























