प्रशासन ने दंपत्ति के आवास का सपना पूरा करने की दिशा में भी कदम बढ़ा दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक पवन सिंह का नाम पीएम जनमन योजना के सर्वे में जोड़ दिया गया है और अगले दो-तीन दिनों में आवास निर्माण के लिए ढाई लाख रुपए की स्वीकृति भी मिल जाएगी। परिवार का बैंक खाता खुलवाया गया है और पंचायत को निर्देश दिए गए हैं कि उन्हें सभी शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। Read More






























