बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम चांदो निवासी सुधीर कुमार सिंह (41) वर्तमान में 11वीं बटालियन जांजगीर में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 अप्रैल 2026 की रात उन्होंने अपना वीवो वाई-21 मोबाइल फोन बैरक में चार्जिंग पर लगाया था। ड्यूटी पर जाने से पहले जब वे मोबाइल लेने पहुंचे तो वह गायब मिला। Read More






























