सरगुजा जिले के अंबिकापुर में SECL के अमेरा ओपेन कास्ट कोयला खदान विस्तार को लेकर घमासान मचा हुआ है। लखनपुर के परसोडी कला गांव के लोगों को खदान के विस्तार की खबर मिली, तो सैकड़ों ग्रामीण गुस्से में खदान गेट की ओर निकल पड़े। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन के बीच जोरदार झड़प हो गई। देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों ओर से जमकर पत्थरबाज़ी शुरू हो गई, जिससे दर्जनों पुलिस के जवान और ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। Read More
बुरहानपुर जिले के नयाखेड़ा गांव में गुरुवार को माता मूर्ति विसर्जन शांतिपूर्वक हुआ। दो दिन पहले लाउडस्पीकर विवाद पर हुए पथराव के बाद पुलिस ने दस युवकों पर केस दर्ज किया है, जिनमें तीन गिरफ्तार हुए। प्रशासन और पुलिस की सख्त निगरानी में टूटी मूर्ति का भी विसर्जन कराया गया। एसपी ने आरोपियों को जल्द जेल भेजने की बात कही। Read More