घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और क्राइम ब्रांच व विभिन्न थानों की संयुक्त टीमों को आरोपी की तलाश में लगाया गया। पुलिस ने घटना स्थल और संभावित मार्गों के आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही तकनीकी विश्लेषण और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी की लगातार तलाश की गई। Read More





























