छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। रामानुजगंज क्षेत्र के छत्तीसगढ़–झारखंड सीमा पर स्थित सामरी के ओरसा पाठ घाट में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 82 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। Read More










































