राजनांदगांव शहर के जयस्तभ चौक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभा को संबोधित करने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट सहित प्रदेश भर के कांग्रेस नेता शामिल हुए । इस दौरान शहर में रैली का आयोजन किया गया, जिसमें पैदल मार्च करते हुए कांग्रेस नेता सभा स्थल तक पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि वोट चोरी बड़ा मुद्दा है, प्रदेश में बिना दस्तावेज के वोटर लिस्ट में नाम जोड़े और काटे जा रहे हैं। Read More
राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र की महिला जनपद सदस्य के साथ भरी ग्राम सभा में सरपंच द्वारा अपमानित किए जाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद आदिवासी समाज ने इस पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर आक्रोश जताया है। उग्र हुए आदिवासी समाज के लेागों ने कलेक्टर, एसपी कार्यालय पहुंचकर तीन दिवस के भीतर कार्रवाई नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है । Read More
राजनांदगांव जिले के सिंघोल में खाद की कमी और समिति प्रबंधक को हटाने की मांग लेकर आज कांग्रेसी कार्यकर्ता और किसानों ने गले में फांसी का फंदा बांधकर कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया । यहां किसानों ने नारेबाजी करते हुए प्रबंधक को तत्काल हटाने की मांग की है। Read More