पत्थलगांव थाना के पाकरगांव में आपसी जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चकरो यादव पिता भगवानों यादव (52 वर्ष) निवासी पाकरगांव बैगापारा और पुस्तम उर्फ नान्ही नागवंशी के रूप में की गई है। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर घंटो जाम रखा। पुलिस- प्रशासन के समाझाइश के बाद चक्का जाम समाप्त कराया गया। Read More
पत्थलगांव में बिजली की अघोषित कटौती और बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। हरियाणा पंचायती धर्मशाला के सामने कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और बिजली विभाग का पुतला दहन किया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा और पुतला दहन को लेकर पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। Read More
पत्थलगांव के बागबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकरगांव में रविवार को करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार अंडों से लदी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद जो दृश्य सामने आया, उसने इंसानियत और समाज की नैतिकता को कटघरे में खड़ा कर दिया। जहां हादसे में मदद की उम्मीद की जाती है, वहां ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे, लेकिन मदद के लिए नहीं, बल्कि अंडा लूटने के लिए। Read More