दोनों राज्यों की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की समन्वय बैठक में रियल-टाइम इंटेलिजेंस शेयरिंग, संयुक्त ऑपरेशन और सीमा क्षेत्र में नक्सल नेटवर्क खत्म करने पर हुई चर्चा Read More
आरक्षक धनेश्वर नुरेटी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद उनकी पत्नी के खाते में भारतीय स्टेट बैंक के वेतन पैकेज के तहत एक करोड़ रुपये की दुर्घटना बीमा राशि आई थी। आरोप है कि बीमा राशि दिलाने के नाम पर तत्कालीन थाना प्रभारी सुरेश चंद्र यादव और अधिवक्ता कृष्ण कुमार वर्मा ने मृतक के परिजनों से 19 लाख रुपये ले लिए। Read More
नारायणपुर जिले के एक निजी स्कूल में KG-2 के छात्र को पेड़ पर रस्सी से बांधकर सजा देने की घटना ने पूरे प्रदेश में स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार और स्कूल प्रबंधन दोनों को कठघरे में खड़ा किया है। Read More
नारायणपुर अबूझमाड़ क्षेत्र के गोट गांव में फूड पॉइजनिंग से 5 ग्रामीणों की मौत हो गई है। वहीं एक व्यक्ति का गंभीर हालत में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि ये लोग छट्टी कार्यक्रम में खाना खाने गए थे। वहीं से खाना खाने के बाद फूड पॉइजनिंग हो गया है। नारायणपुर कलेक्टर ने मामले की पुष्टि की है। Read More
नारायणपुर के अबूझमाड़-महाराष्ट्र सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो शीर्ष नक्सली ढेर हो गए। मारे गए नक्सलियों में संगठन के सेंट्रल कमेटी मेंबर कट्टा रामचंद्र रेड्डी और कादरी सत्यनारायण रेड्डी शामिल हैं। दोनों नक्सली पर 40-40 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने AK-47 और अन्य ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। Read More
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बुधवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह पक्की खबर मिली थी कि माओवादियों के गट्टा एलओएस (स्थानीय संगठन दस्ता) के कुछ सदस्य एटापल्ली तालुका के मोदास्के गांव से सटे जंगल में डेरा डाले हुए हैं। Read More
दुर्ग रेलवे स्टेशन में 25 जुलाई को कथित धर्मांतरण और मानव तस्करी के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। इस केस में बिलासपुर NIA कोर्ट से नन और युवक को जमानत मिलने के बाद, छुड़ाई गई युवतियों ने सामने आकर बजरंग दल और ज्योति शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। Read More
नारायणपुर से इस वक्त की एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। ऑपरेशन मानसून के दौरान पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 6 नक्सलियों के मारे गए हैं। सभी के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। अबूझमाड़ के जंगलों में जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। Read More
नारायणपुर जिले में सफाई कर्मचारियों ने अपनी पूर्णकालिक नियुक्ति और मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने रैली निकाली और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। Read More
नारायणपुर जिले में एक महिला डॉक्टर और अपर कलेक्टर के बीच ट्रांजिट हॉस्टल में रूम आबंटन को लेकर हुए कथित विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। आरोपों के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने OPD सेवाओं का बहिष्कार कर धरने पर बैठने का निर्णय लिया है। Read More
नारायणपुर के अबुझमाड़ के इरकभट्टी कैम्प में विकास और ग्रामीण संवाद का विशेष कार्यक्रम होने जा रहा है। देश के गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 23 जून सोमवार को अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र अबूझमाड़ के इरकभट्टी पहुंचेंगे। Read More
नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में सफलता के बाद जवानों की हौसला-अफजाई करने सीएम विष्णुदेव साय बासिंग स्थित बीएसएफ कैंप पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बासिंग कैम्प में जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि यह माओवाद के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है Read More
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में 27 नक्सली ढेर हो गए हैं। इसके साथ ही टॉप नक्सली लीडर वसवराजू भी मारा गया है, इस पर करीब एक करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर सुरक्षाबलों को बधाई दी है। Read More
नारायणपुर में नक्सलियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने कई नक्सलियों को ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए। Read More
दंतेवाड़ा जिले में नक्सल विरोधी अभियान को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। जिले के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय 26 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया है। Read More
नारायणपुर में सुरक्षा बलों के आगे 11 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। वहीं एक दूसरी घटना में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। Read More
दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि नारायणपुर में कांग्रेस के नेता विक्रम बैस की हत्या के आरोपी दुर्ग जिले के भिलाई सेक्टर इलाके में छुपे हुए थे। Read More
बस्तर इलाके से सोमवार देर रात बड़ी घटना सामने आई है। नारायणपुर जिले के बखरूपारा में सोमवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक कांग्रेस नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। Read More
पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दो नक्सलियों को निर्दोष ग्रामीण बताते हुए ग्रामीणों ने शहीद दिवस मनाया है। ग्रामीणों ने बताया कि 4 लोग सल्फी पीने जंगल गए हुए थे जिसमें दो लोगों को पुलिस ने मार कर नक्सली बताया व एक गंभीर रूप से घायल है। Read More