मुरैना जिले के मोहनपुरा गांव में शादी से कुछ दिन पहले दूल्हा बनने वाले जयसिंह तोमर की हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसकी जान ले ली। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध किया, दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। Read More
राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ आया है। मृतक के भाई विपिन रघुवंशी सोमवार को कोर्ट में बयान देने शिलांग रवाना हुए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नोटिस वॉट्सऐप से भेजा था। विपिन का कहना है कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, पर शक है कि राज और सोनम ने हवस के लिए राजा की हत्या की। मंगलवार को उनके बयान दर्ज होंगे। Read More
इंदौर के रानी लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर 14 नवंबर से जीआरपी की दो नई पहलें — “हमारी सवारी भरोसे वाली” और “पटरी की पाठशाला” शुरू होंगी। पहली पहल में ऑटो चालकों का डिजिटल सत्यापन और क्यूआर कोड व्यवस्था होगी, जबकि दूसरी में ट्रैक किनारे बस्तियों में सुरक्षा, महिला व बाल जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इनका उद्देश्य स्थायी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। Read More
इंदौर के हीरानगर इलाके में सोमवार रात सनसनीखेज वारदात हुई, जब अज्ञात बदमाशों ने केटीएम शोरूम के पास एक युवक कालू उर्फ शुभम पर चाकुओं से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घायल युवक को एमवाय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डिटेल से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। Read More
बालाघाट जिले के कटेझिरिया जंगल में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच सोमवार रात से मुठभेड़ जारी है। जंगल में करीब 800 जवान तैनात हैं और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। माओवादियों की संख्या 6 से 8 बताई जा रही है। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह मुठभेड़ बीजापुर की माओवादी सुनीता के आत्मसमर्पण के अगले दिन शुरू हुई। Read More
इंदौर के 72 वर्षीय धन्नालाल पावेचा ने 699 रुपए के गलत बिजली बिल के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में लड़ाई जीत ली। महीनों तक विभाग के चक्कर लगाने के बाद उन्होंने न्याय का रास्ता चुना। आयोग ने बिजली कंपनी को न केवल बिल सुधारने बल्कि धन्नालाल को मानसिक, आर्थिक और शारीरिक कष्ट के एवज में 5 हजार रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया। उनकी जिद ने उपभोक्ता अधिकारों की जीत दर्ज कराई। Read More
इंदौर पुलिस ने नशे के बढ़ते कारोबार पर रोक लगाने के लिए 32 थानों में 64 ड्रग्स शिकायत पेटियां लगाई हैं। इन पेटियों को ऐसे स्थानों पर लगाया गया है जहां कोई सीसीटीवी नहीं है, ताकि शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रहे। हर सोमवार अधिकारियों की मौजूदगी में पेटियां खोली जाएंगी और दो दिन में कार्रवाई होगी। इस पहल के तहत पहली सफलता राजेंद्र नगर थाने को मिली, जहां एक गांजा सप्लायर पकड़ा गया। Read More
मंडला जिले के नैनपुर में संचालित कंपोजिट शराब दुकान से स्कूली छात्राओं को शराब बेचने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन और आबकारी विभाग ने दुकान की जांच की। सीसीटीवी फुटेज में छात्राओं को शराब लेते देखा गया। नियमों के उल्लंघन पर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में भेजा गया है। ठेकेदार पर दो लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। Read More
मध्य प्रदेश में ई-अटेंडेंस न लगाने पर नोटिस मिलने के बाद शिक्षिका ज्योति पांडेय ने जवाब दिया कि उनका मोबाइल निजी है, इसलिए फोटो या लोकेशन साझा नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा कि विभाग ने मोबाइल उपलब्ध नहीं कराया। वहीं कई शिक्षकों ने डाटा लीक और साइबर ठगी की शिकायत की है। विभाग का कहना है कि ऑनलाइन हाजिरी को लेकर जारी आदेशों का पालन सभी को करना होगा। Read More
सिवनी में प्रधान आरक्षक योगेश राजपूत दीपावली की पूर्व संध्या से लापता हैं। उन्होंने घर में एक नोट छोड़ते हुए लिखा, “मेरे जाने के बाद मेरे परिवार को परेशान न किया जाए।” इसमें उन्होंने छिंदवाड़ा डीआईजी राकेश सिंह और शराब ठेकेदार संजय भारद्वाज पर झूठे प्रकरण में फंसाने का आरोप लगाया है। लापता होने से पहले बालाघाट पुलिस उनसे पूछताछ करने पहुंची थी। कोतवाली पुलिस उनकी तलाश कर रही है। Read More
पन्ना जिले के अमानगंज स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की लापरवाही से 55 वर्षीय किसान अजय पाल सिंह की मौत हो गई। परिजन इलाज के लिए डॉक्टर आशीष तिवारी के पास पहुंचे, लेकिन वे ड्यूटी के दौरान नशे में थे और बाहर नहीं निकले। देर होने पर किसान ने दम तोड़ दिया। गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया। कलेक्टर उषा परमार ने डॉक्टर को पद से हटाने के निर्देश दिए और पुलिस जांच शुरू कर दी है। Read More
भोपाल मेट्रो का शुभारंभ नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने की संभावना है। सुभाष नगर से एम्स साकेत नगर तक का कॉरिडोर पूरी तरह तैयार है। सीएमआरएस टीम ट्रैक-रैक की टेस्टिंग पूरी कर चुकी है। शुभारंभ के बाद पहले हफ्ते यात्रियों को मुफ्त सवारी मिलेगी। वहीं, शुरुआती महीनों में किराए पर 70 फीसदी से लेकर 25 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। Read More
भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने संकेत दिया है कि अगर पार्टी चाहे तो वे 2029 लोकसभा चुनाव में सिर्फ झांसी सीट से उम्मीदवार बनेंगी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि बुंदेलखंड से उनका भावनात्मक जुड़ाव है। 2014 में झांसी से जीत दर्ज कर चुकीं उमा भारती का यह बयान भाजपा की आगामी रणनीति का संकेत माना जा रहा है और उनकी सक्रिय राजनीति में वापसी की ओर इशारा करता है। Read More
इंदौर में सेवानिवृत्त आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया की संपत्तियों पर लोकायुक्त की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी रही। टीम ने काउंटी वॉक टाउनशिप में 10 करोड़ की इटालियन डिजाइन वाली कोठी का खुलासा किया, जिसमें 3.36 करोड़ का निर्माण व्यय आंका गया है। बैंक खातों में 1.26 करोड़ रुपये, 21 बीमा पॉलिसी और चार लॉकर मिले हैं। लोकायुक्त अब भदौरिया के दामाद के फार्म हाउस और आलीराजपुर संपत्तियों की भी जांच कर रही है। Read More
मंदसौर के भानपुरा स्थित शासकीय कॉलेज में युवा उत्सव के दौरान एबीवीपी नेता उमेश जोशी और दो छात्रों ने कपड़े बदल रही छात्राओं के चोरी-छिपे फोटो-वीडियो बनाए। छात्राओं की शिकायत पर कॉलेज प्रशासन ने सीसीटीवी जांच कर पुलिस को सूचना दी। फुटेज में आरोपियों की हरकतें सामने आईं। पुलिस ने तीनों छात्रों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जबकि एक छात्र फरार है। कॉलेज ने चारों के निष्कासन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। Read More
ओंकारेश्वर एकात्मधाम परियोजना से लाखों रुपये की तांबा-पीतल मिश्रित धातु चोरी हो गई। यह धातु शंकराचार्य की प्रतिमा निर्माण के लिए प्रदेशभर की ग्राम पंचायतों से संकलित की गई थी। चोर ताला तोड़कर माल ले गए, पुलिस ने 10 बोरे बरामद किए और एफआईआर दर्ज की। संत समाज ने घटना को आस्था पर हमला बताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। Read More
मध्य प्रदेश में एमएसएमई इकाइयों की संख्या 20 लाख पार कर गई है, जिससे राज्य देश के शीर्ष छह राज्यों में शामिल हो गया है। मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने बताया कि नई नीतियों और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के कारण उद्यमिता को बढ़ावा मिला है। महिला उद्यमिता में 15% वृद्धि दर्ज हुई है, और 2026 तक 25 लाख इकाइयों का लक्ष्य रखा गया है। Read More
उज्जैन के पांच ऐतिहासिक मंदिरों को श्रीकृष्ण पाथेय योजना के तहत विकसित किया जाएगा। उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने योजना का मास्टर प्लान तैयार किया है, जिसका लक्ष्य सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को प्रमुख धार्मिक पर्यटन सर्किट बनाना है। इसमें सांदीपनि आश्रम, हरसिद्धि, चिंतामन गणेश, कालभैरव, भूखी माता और नारायणा धाम शामिल हैं। Read More
बुरहानपुर जिले के नयाखेड़ा गांव में गुरुवार को माता मूर्ति विसर्जन शांतिपूर्वक हुआ। दो दिन पहले लाउडस्पीकर विवाद पर हुए पथराव के बाद पुलिस ने दस युवकों पर केस दर्ज किया है, जिनमें तीन गिरफ्तार हुए। प्रशासन और पुलिस की सख्त निगरानी में टूटी मूर्ति का भी विसर्जन कराया गया। एसपी ने आरोपियों को जल्द जेल भेजने की बात कही। Read More
अभ्यर्थियों ने कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ हायर सेकेंडरी पास किया हो और साथ में प्रारंभिक शिक्षा में दो साल का डिप्लोमा या चार वर्षीय बीएलएड डिग्री होनी चाहिए Read More
भाजपा इस फर्जी सूची में राजनांदगांव से डा. रमन सिंह, लोरमी से अरुण साव, धरसीवां से अनुज शर्मा और बसना से संपत अग्रवाल का नाम लगभग तय माना जा रहा है। Read More
आपको बता दे, मध्यप्रदेश कूनो नेशनल पार्क में यह चीते अफ्रीका से लाये गए थे। जिन्हें पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर उद्यान में छोड़ा था। Read More
गुजरात, मध्य प्रदेश और असम के बाद महाराष्ट्र 2002 के गुजरात दंगों पर बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की निंदा करता प्रस्ताव पारित करने वाला बीजेपी शासित चौथा राज्य बन गया है. Read More
INDORE. 22 जनवरी से 30 जनवरी 2023 तक मां नर्मदा पुराण ज्ञान गंगा एवं प्रतिष्ठा महोत्सव का आरंभ ग्राम और बलिया नीमच में आचार्य गिरीश व्यास के मुखारविंद से होने जा रहा है। इसमें प्रमुख यजमान के रूप में खुमान सिंह शक्तावत व शक्तावत परिवार द्वारा यह आयोजन भव्य रूप होने वाला है। नर्मदा की... Read More
KAWARDHA. छत्तीसगढ़ के कवर्धा से बड़ी खबर आ रही है। यहां फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो चुका है। इस मुठभेड़ में दो के मारे जाने की खबर आ रही है। वहीं पुलिस द्वारा अतिरिक्त सर्चिंग किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में नक्सलियों और जवानों के बीच भिड़ंत हो गई। इस... Read More