कवर्धा में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के काफिले में शामिल एक शासकीय वाहन ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। Read More
महिला कांग्रेस ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। इसमें छत्तीसगढ़ से पंडरिया की पूर्व विधायक ममता चंद्राकर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने उन्हें महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। Read More
कवर्धा में कबीरपंथ के अनुयायियों ने आज बड़ी संख्या में एसपी कार्यालय का घेराव किया और नवागांव में हुई घटना के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते नजर आए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कल बुधवार को सिटी कोतवाली क्षेत्र के नवागांव में कबीर साहेब के पोस्टर को कुछ ग्रामीणों ने फाड़ दिया। इसके अलावा निर्माणाधीन कबीर चबूतरा में तोड़फोड़ किया जिसका वीडियो भी जारी किया, जिससे कभीरपंथियों की भावनाएं आहत हुई हैं। Read More
कवर्धा जिले के लोहारा थाना अंतर्गत बांधाटोला गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सैप्टिक टैंक से एक नवविवाहिता की सड़ी-गली लाश बरामद की गई। मृतक महिला की पहचान कामिनी निषाद के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज़ दो माह पहले ही बांधाटोला निवासी भोजराज पटेल के साथ इंटरकास्ट लव मैरिज के रूप में हुई थी। Read More
पूर्व विधायक मोहम्मद अकबर के करीबी पर फर्जी मतदाता नाम जोड़ने का गंभीर आरोप लगा है। कवर्धा में मतदाता सूची में फर्जी नाम जुड़वाने का मामला उजागर होने के बाद दो लोगों के खिलाफ लोहारा थाना में नामजद FIR दर्ज किया गया। जनमत को प्रभावित करने के लिए बाहरी मतदाताओं के नाम जोड़े जाने के आरोपों से पूर्व विधायक अकबर के सहयोगी घिर गए हैं। Read More
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का समय नजदीक आ रहा है। ऐसे में धान खरीदी से पहले ही सेवा सहकारी समिति और कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ ने मोर्चा खोल दिया है। संघ ने 4 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और मांगे पूरी नहीं करने पर किसानों की धान खरीदी प्रभावित हो सकती है। इसके साथ ही मांगे पूरी नहीं होने पर 3 नवंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी भी दी है। Read More
कवर्धा में आज गोड़वाना समाज पार्टी और भीम आर्मी ने संयुक्तरूप से 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस के भारी बल ने उन्हें अंबेडकर चौक के पास ही बैरिगेट्स लगाकर रोक दिया। करीब 700 पुलिस जवानों की तैनाती के बीच गोड़वाना समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वहीं गृहमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रदर्शन को भीम आर्मी का समर्थन भी मिला। Read More
कवर्धा में बीते दिन भाजयुमो व युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद का एक वीडियो सामने आया है। जहां दोनों गुट के लोग आपस में भिड़ गए थे। दोनों के बीच मारपीट भी हुई। इसी दौरानप भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष के कथित समर्थकों पर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में युवक कांग्रेसियों को खदेड़ने का दृश्य दिखाई और गाली गलौच सुनाई दे रहा है। Read More
कवर्धा क्षेत्र में एक कॉलेज की आदिवासी छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली है। इधर सर्व आदिवासी समाज ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समाज ने पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा राशि और और आरोपियों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग किया है। Read More
कवर्धा लाठीचार्ज घटना को लेकर प्रदेश की सियासत लगातार गरमाती जा रही है । कांग्रेस इस घटना को लॉ एंड ऑर्डर से जोड़ कर गृहमंत्री पर निशाना साध रही है। कांग्रेस ने आज सोशल मीडिया में इस घटना जिक्र करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें भाजपा विधायक भावना बोहरा महिलाओं पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए दोषी पुलिस वालों पर कार्यवाही की बात कर रही है । Read More
सिटी कोतवाली कवर्धा में बीती रात एक आदिवासी कॉलेज छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस की माने तो युवती अपने प्रेमिका के साथ मिलने गई थी। इसी दौरान दोनों के बीच रात करीब 1 बजे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों मकान के बाहर टहल रहे थे। इसी बीच तीन अज्ञात बदमाश बाईक में वहां पहुंचे और युवती को अपने साथ रायपुर रोड ले जाकर तीनो ने सामूहिक दुष्कर्म किया। Read More
कवर्धा जिला के पंडरिया क्षेत्र में भोले-भाले जनजाति समाज के लोगों को प्रलोभन देकर धर्मान्तरण कराने वालों पर कड़ा प्रहार हुआ है। पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत 75 लोगों की आज घर वापसी हुई। विधायक भावना बोहरा ने इनकी हिंदू धर्म में ससम्मान वापसी कराया है। Read More
कवर्धा के भोरमदेव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरमो स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पिछले 7 अगस्त को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मूर्ति से छेड़खानी की गई थी। मंदिर में रखे शिव लिंग को इधर-उधर फेंक दिया गया था। जिससे गांव का माहौल बिगड़ गया था। गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। Read More
कवर्धा जिला कलेक्टर कार्यालय में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बुजुर्ग महिला रस्सी लेकर आत्महत्या करने की नीयत से दफ्तर परिसर पहुंच गई। महिला का आरोप है कि वह पिछले 40 वर्षों से अपनी जमीन के हक़ के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक उसकी सुनवाई नहीं हुई। Read More
कवर्धा में फर्जी दस्तावेज के आधार पर सरकारी नौकरी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सामान्य वर्ग के दो शिक्षकों द्वारा अनुसूचित जनजाति का फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर सरकारी नौकरी किया जा रहा है। जिसे लेकर आदिवासी समाज में आक्रोश फैल गया है। Read More
सावन मास के तीसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ के प्राचीन, धार्मिक, ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के तीर्थ स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर में भक्ति और श्रद्धा की गूंज उठी। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हजारों कांवड़ियों और शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। इस शुभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्रीद्वय विजय शर्मा और अरुण साव समेत कई नेता मौजूद रहे। Read More
कवर्धा में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज अपनी मांगों को लेकर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। 5 कार्यकर्ताओं ने भारत माता चौंक में मुंडन होकर नगाड़ा बजाते हुए विरोध जताया । जिसके बाद से यह खबर पूरे प्रदेश में फैल गई कि आखिर गृहमंत्री विजयशर्मा के गृहजिले में ऐसा कौन सा मामला हो गया जिसके कारण हिंदुवादी कार्यकर्ताओं को अपना सिर मुड़वाना पड़ा रहा है। Read More
कवर्धा जिले के एक गांव में बुधवार को हुए एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने आज पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी की हत्या के आरोप में गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में सबसे चौकाने वाली बात ये है कि आरोपी ने हत्या के पहले और मौत के बाद यानि कि दो बार दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। Read More
कवर्धा में शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। महिला थाना में शिकायत के बाद पुलिस ने शारीरिक शोषण करने वाले नेशनल बॉडी बिल्डर व जिम ट्रेनर सूरज सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया है। Read More
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में कलेक्ट्रेट में बीती रात फर्जी डिप्टी कलेक्टर पकड़ा गया है। बता दें कि, दुर्ग निवासी शम्मी सिंह ठाकुर फर्जी अधिकारी बनकर अपने साथ एक ड्राइवर और एक स्टेनो के साथ निरीक्षण करने पहुंचा था। यहीं से इसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रहे हैं। Read More
छत्तीसगढ़ में एक कलेक्टर ऑफिस को उड़ाने की धमकी मिली है। कवर्धा कलेक्टर के आफिशियल मेल पर धमकी आई है कि कलेक्टोरेट को आरड़ीएक्स से उड़ा दिया जाएगा। Read More
श्रद्धा और संस्कृति के प्रतीक भोरमदेव महोत्सव के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा उपद्रव करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। Read More
आरोपी पिछले एक माह से जिले के सीएमएचओ सहित कई डॉक्टरों के पास लगातार फोन कॉल आ रहे थे। आरोप लगाकर अवैध वसूली के लिए परेशान कर रहे थे। इसके बाद पुलिस में शिकायत किया गया था। Read More
केशकाल में अचानक निर्वाचन स्थगित होने से केशकाल के पूर्व विधायक संतराम नेताम नाराज हो गए। उनके नेतृत्व में जनपद सदस्य और कांग्रेस कार्यकर्ता जनपद कार्यालय के सामने सड़क पर ही धरना में बैठ गए। Read More
कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत परसवारा में सचिव की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जब नवनिर्वाचित सरपंच और पंच के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 6 महिला पंचों को उनके स्थान पर उनके पतियों से शपथ दिलाई गई। Read More
वर्ष 2020 से लेकर अब तक में लक्ष्य के अनुरूप बारदाना विपणन एवं सहकारी समिति में जमा किए हैं। लेकिन इन पांच सालों के भुगतान आज तक दुकानदारों को नहीं मिला है। Read More
कवर्धा के बिरनपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम एक नशेड़ी युवक ने गांव के ही 4 लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें रोहित साहू की मौके पर मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल है। Read More