इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और पूर्व नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा के बीच हुई बातचीत का ऑडियो लीक होने से हड़कंप मच गया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के उपयोग का आरोप है। मामले की शिकायत दिल्ली तक पहुंची है। चिंटू चौकसे ने कहा कि ऑडियो फर्जी है और एआई तकनीक से बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वे कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। Read More





























