रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। स्मृति मंधाना पहली बार फुलटाइम कप्तान के रूप में टीम की अगुआई करेंगी। दर्शकों की सुविधा के लिए 8 पार्किंग जोन बनाए गए हैं और महिलाओं को तीनों मैचों में मुफ्त एंट्री मिलेगी। Read More






























