राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को 24वें दिन भी जारी रही। इसी कड़ी में प्रदेश के सभी 33 जिलों में सवाल रैली का आयोजन किया गया। दुर्ग में करीब 800 से ज्यादा कर्मचारी भाजपा कार्यालय पहुंचे और अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक को ज्ञापन सौंपने पहुंचे। उनकी अनुपस्थिति में प्रतिनिधि ने ज्ञापन लिया। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार से पूछा— “आपने बनाया है तो संवारेंगे कब?” Read More






























