छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट ब्लॉक से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बालक वंदना प्राइमरी स्कूल में पदस्थ शिक्षक राज प्रताप सिंह कथित तौर पर शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गया। नशे की हालत इतनी गंभीर थी कि शिक्षक का संतुलन बिगड़ा हुआ था और वह स्कूल परिसर में उठक-बैठक करता नजर आया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। Read More






























