आगरा एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से आ रही डबल डेकर बस में रेवरी टोल प्लाजा से पहले अचानक आग लग गई। बस में सवार 39 यात्री समय रहते सुरक्षित उतर गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। Read More





























