दिसंबर तक तैयार हो जाए स्विमिंग पूल और लाइब्रेरी… इंदौर में नेहरू पार्क के अधूरे काम पर महापौर नाराज
इंदौर के नेहरू पार्क में बन रहे स्विमिंग पूल और लाइब्रेरी के निर्माण में देरी पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नाराजगी जताई। अप्रैल 2025 तक पूरा होना था काम, जो अब अक्टूबर तक अधूरा है। महापौर ने निरीक्षण कर दिसंबर तक हर हाल में काम पूरा करने के निर्देश दिए। 4 करोड़ की लागत से हो रहे इस जीर्णोद्धार के बाद पूल अंतरराष्ट्रीय मानकों का बनेगा, जिसमें आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी। Read More






























