बिना कलेक्टर की मंजूरी संकुल समन्वयक की नियुक्ति? लोरमी शिक्षा विभाग में नया विवाद, बीईओ पर उठे सवाल
शासकीय प्राथमिक शाला खैरवार खुर्द, संकुल हरदी में पदस्थ सहायक शिक्षक (एलबी) नारद तेंदुलकर को संकुल समन्वयक का प्रभार दिया गया। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि इस नियुक्ति से पहले कलेक्टर का अनुमोदन लेना अनिवार्य था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। यही नहीं, यह भी सवाल उठ रहे हैं कि जिस शिक्षक की पात्रता को लेकर विवाद है, उसे आखिर किन परिस्थितियों में यह जिम्मेदारी सौंपी गई। Read More






























