सबसे बुरा हाल उन गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का है, जो छोटे सिलेंडरों पर निर्भर हैं। स्थानीय दुकानदारों ने मनमाने ढंग से दाम बढ़ा दिए हैं। रविवार तक 3 किलो गैस के लिए 400 रुपये लिए जा रहे थे, जबकि सोमवार को 450 रुपये वसूले गए। अब मंगलवार से उसी 3 किलो गैस के लिए 500 रुपये मांगे जा रहे हैं। महज 24 घंटे के भीतर प्रति सिलेंडर 100 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। Read More


























































