बीजापुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीजापुर जिले के तररेम, आवापल्ली, भैरमगढ़, गंगालूर समेत कई अलग अलग थानों से 13 लाख रूपये के 6 नक्सली समेत 26 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को अहम सफलता मिली है। Read More
बीजापुर जिले में हुए पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर के घर पर आज प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। बताया जा रहा है कि राजस्व की जमीन पर अवैध निर्माण किया गया था जिसके बाद राजस्व और नगर पालिका की टीम ने बुलडोजर चलाया है। Read More
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 30 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले 30 में से 20 नक्सलियों पर 79 लाख रुपये का इनाम था। Read More
बीजापुर जिले के सक्रिय माओवादियों ने तेलंगाना के कोत्तागुडम में पुलिस अधिकारी के सामने आत्मसमर्पण किया है। 8 नक्सली बीजापुर जिले के पामेड़ और गंगालूर थाना ईलाके के निवासी हैं और संगठन में कार्यरत रहे हैं। माओवादी गतिविधियों से तंग आकर ये नक्सली मुख्य धारा में लौट आए हैं। Read More
छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे राज्य तेलंगाना में पुलिस को एक बार फिर से सफलता हाथ लगी है। माओवादी नेता ककरला सुनीता SCM, DKSZC के साथ चेन्नुरी हरीश रमन्ना, तेलंगाना राज्य समिति के ACM चार दशकों तक माओवादियों के दल से जुटे रहे। आज वे जीवन की मुख्यधारा में लौट आए हैं। Read More
स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले नक्सलियों की बनाई साजिश में फंसकर दो जवान घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के मतवाड़ा-जैयगुर इलाके में जोरदार आईईडी ब्लास्ट हुआ है। सूत्रों के अनुसार, सर्चिंग अभियान पर निकली टीम को नक्सलियों ने निशाना बनाया था । धमाके में सुरक्षा बलों के दो जवान घायल होने की खबर है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी, लेकिन पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों की चौकसी बढ़ा दी गई है। Read More
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। नक्सलियों की माड़ डिवीजन की प्लाटून-12, 13 और कंपनी नंबर 6 से जुड़े 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें 6 नक्सली ऐसे हैं जिन पर कुल 24 लाख रुपये का इनाम घोषित था। Read More
बीजापुर में 42 लाख रुपए का बिना बिल के भुगतान का मामला अब और तूल पकड़ने लगा है। जैसे ही यह मामला कलेक्टर के सामने आया, कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से एफआईआर करने के निर्देश दिए है। इसके बाद पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई है। Read More
बीजापुर जिले के गंगालूर-मिरतूर सड़क निर्माण में गड़बड़ी को लेकर पुलिस ने पीडब्ल्यूडी के 2 रिटायर्ड ईई और ईई, एसडीओ और सब इंजीनियर कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने इसकी पुष्टि की है। Read More
बारिश के इस मौसम में एक बार फिर माओवादी वनांचल क्षेत्र में सक्रिय दिख रहे हैं। जैसे ही बारिश ने रफ्तार पकड़ी वैसे ही वनांचल क्षेत्रों में माओवादी गतिविधियों में तेजी देखी जा रही है। इसी बीच एक बार फिर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। Read More
नारायणपुर जिले में ₹37 लाख 50 हजार के इनामी कुल 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों के ऊपर ₹50 हजार रुपए से लेकर ₹8 लाख तक के इनाम घोषित थे। इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि “लोग अब बंदूक नहीं, विकास की राह पर साथ चलना चाहते हैं।” हमारी सरकार में अब तक कुल 1476 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। Read More
बीजापुर के आवापल्ली क्षेत्र के अंतर्गत तिमापुर-मुरदण्डा मार्ग पर नक्सलियों द्वारा पूर्व से बिछाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट में केरिपु 229वीं बटालियन के तीन जवान घायल हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, केरिपु की टीम आवापल्ली–बासागुड़ा मार्ग पर RSO ड्यूटी पर रवाना हुई थी। इसी दौरान नक्सलियों ने पहले से सड़क किनारे प्लांट किया गया IED विस्फोट किया, जिसकी चपेट में आने से तीन जवान घायल हो गए। Read More
बीजापुर जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत चार अलग अलग थाना इलाके से पांच नक्सलियों को विस्फोटक सामान समेत गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक अन्य घटना में डीमाईनिंग डयूटी के दौरान आज पेद्दाकोरमा कच्चे रास्ते में माओवादियों द्वारा स्टील टिफीन में लगाए गए 02 नग IED को डिटेक्ट कर नष्ट किया गया है। Read More
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बीजापुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक बार फिर से खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। पेद्दा कोरमा गांव में नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की पुष्टि बीजापुर के एएसपी ने की है। Read More
बीजापुर जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क ईलाके में 25 लाख के ईनामी आदिला भास्कर को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है। इसके पहले कल सुरक्षाबलों ने 1 करोड़ के ईनामी नक्सली नरसिम्हाचलम उर्फ सुधाकर को ढेर किया था। आज जवानों को फिर से उसी जगह नेशनल पार्क एरिया में सफलता मिली है। Read More
बीजापुर जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में माओवादी केंद्रीय कमेटी के सदस्य और एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली नरसिम्हाचलम उर्फ गौतम उर्फ सुधाकर को ढेर कर दिया गया है। Read More
बीजापुर के सहायक आयुक्त पर गंभीर आरोप लगे हैं। सहायक आयुक्त पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं दबाव बनाकर 3 बार गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया गया है। Read More
बीजापुर जिले के उसूर थाना ईलाके में कररेगुट्टा नक्सल ऑपरेशन के समाप्त होने के बाद तेलंगाना के मुलुगु जिले में पुलिस ने माओवादी गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई की है। जिले के कई थाना क्षेत्रों वाजेडु, वेंकटापुरम और कन्नईगुड़म से पुलिस ने कुल 20 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। Read More
छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना बॉर्डर पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ पर 24 दिनों तक ऑपरेशन चला। जिसमें 31 नक्सली मारे गए। इस पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल सवाल उठाते रहे। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज तीखा पलटवार किया है। Read More
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने मंगलवार को संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया कि बीजापुर और नारायणपुर जिले में पिछले 21 दिनों से चल रहे व्यापक नक्सल विरोधी अभियान में अब तक 31 नक्सलियों को मार गिराया गया है। Read More
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों के लिए एकबार फिर से राहत देने वाली खबर सामने आयी है। यहां पर एक साथ 14 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। बताया जा रहा है कि सरेंडर करने वाले में 5 महिला नक्सली भी शामिल हैं। Read More
बीजापुर के कर गुट्टा पहाड़ी में जारी नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। इस नक्सल ऑपरेशन में मुठभेड़ में कुल 31 नक्सली मारे गए हैं और सभी के शव बरामद किए जा चुके हैं। Read More
बीजापुर में तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ को तीन राज्यों के हजारों जवानों ने सात दिनों से घेर रखा है। जिसके बाद से यह सवाल उठने लगे हैं कि ऐसी क्या खास बात है कर्रेगुट्टा पहाड़ में? जहां नक्सलियों के बड़े नक्सली लीडर्स महीनेभर का राशन-पानी जमाकर छुपे हुए हैं? लाजमी तौर पर जेहन में भी ये सवाल उठ रहे होंगे।
Read More
छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने तेलंगाना और छत्तीसगढ़ सीमा पर चल रहे नक्सल ऑपरेशन का समर्थन किया। उन्होंने कहा, "यह समय शांति की बात नहीं, बल्कि एक्शन का है। Read More
छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्धसैनिक बलों द्वारा अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन में करीब 4 हजार जवान शामिल हैं। Read More
दुर्ग में मासूम के साथ अनाचार व हत्या और प्रदेश में बिगड़ते लॉ एंड आर्डर को लेकर कांग्रेस ने आज सभी जिला मुख्यालय में मौन प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन का पुतला जलाया । Read More