ग्वालियर के कोने का पुरा गांव में जमीन बंटवारे को लेकर दो भाइयों में विवाद इतना बढ़ा कि बड़े भाई कल्लू ने छोटे भाई भानू और पिता सियाराम पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। चाचा केशव ने भी लाठियों से मारपीट की। दोनों घायल जेएएच में भर्ती हैं। पुलिस ने केस दर्ज किया है। Read More
इंदौर के आजाद नगर में मामूली हाथ लगने की बात पर तीन युवकों ने सुरेश नामक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी और चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। सुरेश के बयान पर पुलिस ने हर्ष, सचिन और शक्ति पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। Read More