छत्तीसगढ़ का वर्षों पुराना सपना आज साकार हो गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के ग्राम माना-तूता में चित्रोत्पला फिल्म सिटी एवं ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर के भूमिपूजन अवसर पर कहा कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना राज्य को फिल्म निर्माण और सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएगी। साथ ही यह पहल छत्तीसगढ़ की रचनात्मक अर्थव्यवस्था को नई गति देने में अहम भूमिका निभाएगी। Read More





























