बुलाकी गांव निवासी विजय सिदार की पत्नी की सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद विजय ने शासन से मिलने वाली आर्थिक सहायता और मुआवजा राशि के लिए जिला प्रशासन में आवेदन किया था। आवेदन स्वीकृत होने के बावजूद मुआवजे की राशि उनके बैंक खाते में जारी करने के बदले क्लर्क राजकुमार सिदार कथित रूप से रिश्वत की मांग कर रहा था। Read More
































