ग्राम बरबसपुर निवासी नेतराम साहू ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि पुलिस ने उन्हें उनके बेटों पवन साहू और प्रदीप साहू के साथ 18 अगस्त की सुबह पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। आरोप है कि इसके बाद दोनों युवकों को करीब 36 घंटे तक थाने में रखा गया। परिजनों का दावा है कि इस दौरान करीब 10 से 12 पुलिसकर्मियों ने दोनों के साथ लाठियों से मारपीट की और हत्या का अपराध कबूल करने के लिए दबाव बनाया। Read More
































