अभियान की खास थीम ‘साइबर जागृति की एक सेल्फी’ रखी गई है। इसके तहत नागरिक छत्तीसगढ़ पुलिस या जिला पुलिस द्वारा जारी लिंक पर क्लिक अथवा QR Code स्कैन कर जागरूकता संदेश वाली सेल्फी फ्रेम में फोटो लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करेंगे। पुलिस का मानना है कि सोशल मीडिया के जरिए साइबर सुरक्षा का संदेश तेजी से बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा। Read More






























