जब प्रार्थी ने अपने पैसे वापस मांगने के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी के परिजनों ने उसे बचाने के लिए थाना मुलमुल (जिला जांजगीर-चांपा) में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट (क्रमांक 56/2023) दर्ज करा दी थी, ताकि किसी को शक न हो। Read More
छत्तीसगढ़ में रसूखदारों के नाम पर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने का एक बड़ा मामला सामने आया है। जांजगीर-चांपा निवासी एक पोल्ट्री फार्म संचालक से रायपुर और मुंगेली के परिवार न्यायालय में नौकरी लगवाने के नाम पर 25 लाख की धोखाधड़ी की गई है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस द्वारा शुरू में कार्रवाई न करने पर पीड़ित को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा, जिसके बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज किया है। Read More