पीड़ित का आरोप है कि इतनी सी बात पर एएसआई भड़क गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। एएसआई ने चिल्लाते हुए कहा, बड़ा नेता बनता है, तेरी सारी नेतागिरी निकाल दूंगा, तुझे जेल भिजवा दूंगा। इसके बाद एएसआई ने थाने के अन्य स्टाफ के सामने ही विनोद को ताबड़तोड़ 15-20 थप्पड़ जड़ दिए। मारपीट की इस घटना में विनोद के कान में गंभीर चोट आई है और उन्हें सुनाई देने में दिक्कत हो रही है। Read More





























