शिकायत के अनुसार, अदनान मेमन युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में कोरबा शहर ब्लॉक अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं और संगठनात्मक कार्यों के सिलसिले में उनका रायपुर आना-जाना लगा रहता है। इसी दौरान उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के कमेंट सेक्शन में '4oong.7' नाम की आईडी से "रायपुर में गोली मार दूंगा" जैसी धमकी दी गई। उनका कहना है कि पिछले तीन दिनों से लगातार इस तरह के धमकी भरे संदेश मिल रहे हैं। Read More






























