दीपक बैज ने कहा कि नकटी गांव में कई परिवार पिछले 30 से 40 वर्षों से रह रहे थे। 29 जून को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर उनके मकान ध्वस्त कर दिए, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना और इंदिरा आवास योजना के तहत बने 85 मकान भी शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान ग्रामीण अपने घर बचाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन प्रशासन ने उनकी एक नहीं सुनी। Read More



































