आरोप है कि प्रार्थना सभा के दौरान लोगों को कथित रूप से प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। Read More
शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित राजकिशोर नगर में रविवार को एक निजी मकान में चल रही प्रार्थना सभा को लेकर भारी हंगामा हुआ। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि यहाँ प्रार्थना की आड़ में हिंदुओं को प्रलोभन देकर उनका धर्मांतरण कराया जा रहा था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ईसाई समुदाय से जुड़े लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Read More