तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम महलोई निवासी प्रकाश राठिया (20), बुटरु (21) और ज्ञानचंद मिर्धा (21) रविवार सुबह किसी काम से रायगढ़ आए थे। करीब 11 बजे तीनों एक ही बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। Read More






























