यह घटना साल 2019 की है, जो धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सकरलिया में घटी थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गांव के रथूराम राठिया (60) और सीताराम राठिया (35) का विवाद श्यामलाल राठिया के साथ हुआ था। विवाद की वजह बेहद चौंकाने वाली थी; दोनों आरोपियों ने श्यामलाल पर आरोप लगाया था कि उसने जंगली सुअर का मांस अकेले ही खा लिया और उन्हें हिस्सा नहीं दिया। Read More





























