कुछ दिन पहले बलरामपुर जिले के करोंधा थाना क्षेत्र के तुरीपानी गांव में अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आया था। सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान करीब 1.67 एकड़ क्षेत्र में अफीम की खेती पाई गई। Read More
प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि एक बाहरी व्यक्ति ने जमीन को लीज पर लेकर इस अवैध खेती को अंजाम दिया है। टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत का निरीक्षण किया और अफीम की फसल को जब्त करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। Read More