नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सदन में कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यदि चढ़ावे और दान राशि के उपयोग को लेकर सवाल उठ रहे हैं, तो इस विषय पर चर्चा होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों ने भी मंदिर निर्माण और दान में योगदान दिया है, इसलिए उनकी भावनाओं से जुड़े मुद्दे को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। Read More






























