एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदानों में शुमार SECL की गेवरा परियोजना एक बार फिर वर्चस्व की जंग का अखाड़ा बन गई है। बीती रात कोयला लिफ्टिंग को लेकर दो निजी कंपनियों के कारिंदो के बीच जमकर मारपीट हुई । Read More
कांग्रेस ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से शुरू की गई मनरेगा योजना को बंद करने का आरोप लगाते हुए इसको लेकर 10 जनवरी से 25 फरवरी तक गांव से लेकर राजधानी तक मनरेगा बचाओ संग्राम शुरू करने का निर्णय लिया है। Read More
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट ब्लॉक से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बालक वंदना प्राइमरी स्कूल में पदस्थ शिक्षक राज प्रताप सिंह कथित तौर पर शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गया। नशे की हालत इतनी गंभीर थी कि शिक्षक का संतुलन बिगड़ा हुआ था और वह स्कूल परिसर में उठक-बैठक करता नजर आया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। Read More
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आयी है। यहां से 4 नाबालिग समेत 8 संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। इन पर बांग्लादेशी होने की आशंका है। इन लोगों की शिकायत बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की थी। ये सभी लोग ब्रेड फैक्टरी में काम करते हैं। कोतवाली थाना पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। Read More
कवर्धा में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के काफिले में शामिल एक शासकीय वाहन ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। Read More
बीते दिनों रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में कोयला खदान के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकरियों ने एक महिला आरक्षक की वर्दी फाड़ दी। प्रदर्शनकारियों ने महिला आरक्षक को अर्धनग्न कर दिया, उसका वीडियो बनाया, उसके साथ मारपीट करते हुए बर्बरता की गई। इस मामले के विरोध में जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज शहर के मानव मंदिर चौक पर गृह मंत्री, महिला बाल विकास विभाग मंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। Read More
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के पेण्ड्रा क्षेत्र के ग्राम बंधी में छेरछेरा त्योहार के मौके पर पिकनिक मना रहे युवकों पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। इस घटना में कई लोगों को चोटें आई हैं। पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं इस मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। Read More
प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले तीन सदस्यीय गिरोह का बिलासपुर पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी पीड़ितों को ढाई लाख रुपए या उससे अधिक की राशि मिलने का भरोसा देते थे और इसके बदले जमानत के नाम पर सोने-चांदी के जेवरात उतरवाकर फरार हो जाते थे। Read More
पूर्णिमा स्नान और दर्शन के लिए अमरकंटक जा रहे रायपुर के श्रद्धालुओं की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह पिचक कर पेड़ से चिपक गई। इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। एक मृतक का शव कार में इतनी बुरी तरह फंसा था कि उसे निकालने में पुलिस और लोगों को दो घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। Read More
बलरामपुर जिले के राजपुर थाने में आज एक शराबी युवक ने जमकर उत्पात मचाया। युवक शराब के नशे में इतना लोड था कि उसे कुछ भी होश नहीं था और लगातार पुलिस कर्मियों को गाली गलौच दे रहा था। इतना ही नहीं खुद आतंकवादी बनने की धमकी दे रहा था। वह पुलिस कर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगा रहा था और अपने कपड़ों को खोलकर फेंक रहा था। पुलिसकर्मी उसकी इस हरकत को देख रहे थे और किसी तरह अपने गुस्से को बर्दाश्त कर रहे थे। Read More
अंतागढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत बड़े तेवड़ा में बीते दिनों शव दफनाने को लेकर हुये विवाद के बाद आमाबेड़ा क्षेत्र के कुछ धर्मांतरित परिवार अपने मूल धर्म में वापसी कर रहे हैं। ग्राम बड़ेतेवड़ा के आश्रित ग्राम सोडेपारा के 6 परिवार के 26 सदस्यों में आज मूलधर्म में वापसी की है। Read More
मोहला मानपुर जिले के कुंवारदल्ली गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,जहाँ एक कलयुगी पिता ने अपने ही बेटे की बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद से पूरे में गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। Read More
तेलंगाना में नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) को बड़ा झटका लगा है। संगठन का टॉप कमांडर बारसे देवा ने पुलिस और प्रशासन के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। बारसे देवा को नक्सली हिड़मा का सहयोगी माना जाता रहा है। Read More
शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की रिहाई हो गई है। कल हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज उन्हे जेल से रिहा कर दिया गया है। इस दौरान जेल के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ देखने को मिली। Read More
न्यायधानी बिलासपुर में आवारा कुत्तों का आतंक अब सड़कों से निकलकर स्कूलों के सुरक्षित परिसर तक पहुंच गया है। शुक्रवार की सुबह सरकंडा क्षेत्र के खमतराई स्थित पीएम श्री प्राइमरी स्कूल में एक पागल कुत्ते ने घुसकर जमकर उत्पात मचाया। कुत्ते ने पहली कक्षा के एक मासूम छात्र समेत उसे बचाने आईं दो शिक्षिकाओं को काटकर लहूलुहान कर दिया। इस घटना ने एक बार फिर नगर निगम की लचर व्यवस्था की पोल खोल दी है। Read More
छत्तीसगढ़ी लोक संगीत को नई पहचान दिलाने वाले और ‘मही पी लो’ गीत से जन-जन में लोकप्रिय हुए वरिष्ठ लोक कलाकार घासीराम सिन्हा का 31 दिसंबर को निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के लोक कला, संगीत और रंगमंच जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। Read More
पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के मामले में चयन प्रक्रिया में अनियमितता को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगी है। इसे लेकर राज्य शासन और व्यापम को नोटिस जारी किया गया है और 3 हफ्ते में जवाब मांगा गया है। जस्टिस पी पी साहू की एकलपीठ ने यह नोटिस जारी किया है। इसे भर्ती नियम 2007 के उल्लंघन का मामला माना जा रहा है। 10 अभ्यर्थियों की दायर याचिका पर सुनवाई हुई है। Read More
महिला कांग्रेस ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। इसमें छत्तीसगढ़ से पंडरिया की पूर्व विधायक ममता चंद्राकर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने उन्हें महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। Read More
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राजस्व निरीक्षक पदोन्नति परीक्षा को निरस्त कर दिया है। बता दें कि 216 पटवारियों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई थी। कोर्ट ने माना है कि पदोन्नति परीक्षा प्रणाली दूषित थी। चयन प्रक्रिया में भाई-भतीजावाद, कदाचरण और पक्षपात के संकेत मिले हैं। मामले की सुनवाई जस्टिस एन के व्यास की एकलपीठ में हुई। Read More
न्यू ईयर की रात बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांजा बेचने से मना करने पर दो सगे भाइयों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। Read More
मुंगेली जिले के बामपारा गांव में हिंदू संगठन से जुड़े युवक नरेश साहू ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस घटना ने जिले में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। Read More
पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। चैतन्य बघेल बीते जुलाई 2025 से जेल में बंद हैं। यह खबर न सिर्फ चैतन्य बघेल के लिए राहत भरी है बल्कि इससे पूर्व सीएम भूपेश बघेल को भी राहत मिलेगी। Read More
शहर में गुरुवार की देर शाम सरेराह लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मोपेड सवार दंपती को बाइक सवार दो युवकों ने निशाना बनाते हुए महिला के कंधे से पर्स झपट लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गए। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। Read More
रायगढ़ जिले के तमनार में महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट मामले में आखिरकार पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान की है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुलिस ने अब तक उजागर नहीं की है। मामले में मुख्य आरोपी का नाम राजेश मरकाम के रूप में सामने आया है जो कि खरसिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। Read More
नए साल की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले को एक महत्वपूर्ण पर्यटन परियोजना का तोहफा मिला। आज 01 जनवरी 2026 को 146 करोड़ लागत की भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर का भूमिपूजन हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, प्रदेश के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, पंडरिया विधायक भावना बोहरा विशेष रूप से उपस्थित रहे,और सबसे पहले सभी भोरमदेव मंदिर पहुंचकर सभी ने पूजा अर्चना किया । Read More
रायगढ़ जिले के तमनार में हुई हिंसक झड़प के दौरान महिला पुलिस कर्मी के साथ एक मारपीट का वीडियो सामने आया हैं। वीडियो में उपद्रवियों ने महिला पुलिसकर्मी के न सिर्फ कपड़े फाड़े बल्कि उसे दौड़ा कर भी पीटा। महिला पुलिसकर्मी अपने बचाव के लिए उपद्रवियों के आगे हाथ पैर जोड़ती रही लेकिन उपद्रवियों का दिल नहीं पसीजा। Read More
छत्तीसगढ़ शासन ने उच्च न्यायालय बिलासपुर में पैरवी करने वाले पैनल अधिवक्ताओं के पारिश्रमिक को लेकर बड़ा और स्पष्ट फैसला लिया है। महाधिवक्ता कार्यालय के अंतर्गत सरकारी वकीलों की टीम गठन के बाद अब राज्य शासन ने पैनल अधिवक्ताओं के मानदेय की नई व्यवस्था लागू कर दी है। Read More
छत्तीसगढ़ में जन भावनाओं के विरुद्ध खदानों का आबंटन करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने नए साल में सरकार के खिलाफ प्रदेश स्तरीय बड़ा अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है । इसके तहत कांग्रेस खदान से प्रभावितों और विरोध करने वाले ग्रामीणों के साथ खदान वाले इलाके में पदयात्रा करेगी। Read More
बिलासपुर में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आया है। गांव के सरपंच पर छेड़खानी का आरोप है। घटना से आहत पीड़िता ने जहर का सेवन कर लिया है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Read More
नगर निगम बिलासपुर में टैक्स वसूली व्यवस्था पर सख्ती शुरू हो गई है। आंतरिक ऑडिट में गड़बड़ी सामने आने के बाद निगम प्रशासन ने जोन क्रमांक-2 के राजस्व निरीक्षक (RI) रामनारायण देवांगन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामला 14.18 लाख रुपये की वसूली राशि निगम कोष में जमा न करने से जुड़ा है। Read More