Kajal Kiran Kashyap

इंश्योरेंस प्लान डी एक्टीवेट कराने का झांसा, ठग लिए डेढ़ लाख रुपये

सकरी के साहू मोहल्ले में रहने वाले आशीष कुमार साहू कार वाशिंग सेंटर चलाते हैं। उन्होंने अपनी पत्नी के नाम पर क्रेडिट कार्ड लिया है। करीब 10 दिन पहले 20 जनवरी की शाम उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने बताया कि उनकी पत्नी के क्रेडिट कार्ड पर इंश्योरेंस प्लान एक्टीवेट है।

विधायक देवेन्द्र यादव की फोटो दिखाई, मारने की दी सुपारी, इंस्टाग्राम से षड्यंत्र का खुलासा

मैसेज में विधायक देवेन्द्र यादव की हत्या के लिए सुपारी दिए जाने की बात बताई गई। मैसेज कर बताया कि शुभम नामक का युवक आपकी सुपारी देना चाहता है। उसने मुझे 500 रुपये दिए और पुलिस वालों को दारू की बोतल देने की बात बताई। साथ 2 लाख रुपये ले लो और विधायक देवेन्द्र यावद की फोटो दिखाकर उसकी हत्या कर दो कहा।

बेसहारा बनकर पहुंची काम मांगने, घर के अंदर जाते ही पार कर लिए 10 लाख के जेवर

सरकण्डा क्षेत्र के राजकिशोर नगर में एक परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा है। इसी दौरान कुछ महिलाएं वहां पर काम मांगने के लिए पहुंच गई। श्रमिक की जरूरत होने पर मकान मालिक ने महिलाओं को काम पर रख लिया। काम के बहाने घुसी महिलाओं ने मकान मालिक से नजर बचाकर करीब 10 लाख के जेवर पर हाथ साफ कर दिया।

रुपये नहीं देने पर पिता की हत्या, 3 साल बाद पकड़ाया आरोपित, पढ़ें क्या है पूरा मामला

तारबाहर थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि उर्दू स्कूल मैदान के पास रहने वाले आकाश शंकर ने 9 अक्टूबर 2020 को मारपीट की शिकायत की। युवक ने बताया कि उसका बड़ा भाई राहुल शंकर आए दिन पिता अरूण शंकर से रूपये की मांग करते हुए विवाद करता था। आठ अक्टूबर की सुबह भी वह पिता से रुपये मांग कर विवाद कर रहा था।

ठेकेदार के ऑफिस में युवकों की दबंगई, ड्राइवर की कर दी पिटाई

कोनी क्षेत्र के सेंदरी में रहने वाले हरीश कुर्रे ड्राइवर है। वे ठेकेदार नीरज जायसवाल का हाईवा चलाते है। ठेकेदार ने मंगला के धुरी पारा में ही ऑफिस खोल रखा है। रविवार को उनका ड्राइवर शराब दुकान के पास से अपना काम खत्म कर हाईवा लेकर ऑफिस की ओर आ रहा था। ऑफिस के पास ही बाइक सवार एक युवक ने उनके हाईवा को ओवरटेक करते हुए गाली-गलौज की।

धर्मांतरण पर पहली बार बोले सीएम विष्णुदेव साय, बोले- हेल्थ और शिक्षा की आड़ में मिशनरी कराते हैं कन्वर्शन

सीएम ने कहा कि सरगुजा-बस्तर में शिक्षा का अलख जगाना जरूरी है। जिससे धर्मांतरण रूकेगा और हिंदुत्व को ताकत मिलेगा। बता दें कि धर्मांतरण पर पहली बार खुलकर सीएम विष्णुदेव साय बोले हैं। सीएम साय एक कॉलेज के शैक्षणिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।

प्रदेशवासी कर सकेंगे श्रीराम के दर्शन, भाजपा ने लिया जिम्मा, कराएगी अयोध्या की यात्रा

भाजपा ने संभाग स्तरीय बैठक आयोजित की। जिसमें श्रीराम लला के दर्शन आम जन को कराने का फैसला लिया है। जिसके तहत प्रत्येक विधानसभा के लोगों को अयोध्या ले जाने की तैयारी चल रही है। भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता इसकी तैयारी में भी जुट गए है। प्रत्येक विधानसभा के लिए 1-1 बोगी आरक्षित की गई है।

दिल्ली की तर्ज पर बीटिंग रिट्रीट, रोटरी रिपब्लिक रिट्रीट द मेगा पुलिस बैंड शो शहर में

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर एवं निजात बिलासपुर पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में रोटरी रिपब्लिक रिट्रीट द मेगा पुलिस बैंड शो का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी देने के लिए रोटरी क्लब के आशीष अग्रवाल ने पत्रकारवार्ता के माध्यम से दी।

कहा हिन्दू देवी-देवता नहीं होते, शपथ भी दिलाई, जाना पड़ा जेल

इंटरनेट पर दो दिन पहले हिन्दू देवी-देवताओं को नहीं मानने और राम कृष्ण को अवतार नहीं मानने का शपथ दिलाते एक वीडियो वायरल हुई थी। वायरल वीडियो को भरारी स्थित स्कूल बताया गया। साथ ही शपथ दिलाने वाले का स्कूल का प्रधान पाठक बताया गया।

हाईकोर्ट ने कहा बने रहिए सरकारी मेहमान, बाहर क्या करेंगे आकर, पढ़ें क्या है पूरा मामला

सरगुजा निवासी सत्यनारायण चेरवा ने विचारण न्यायालय के फैसले को चुनौती देते हुए अपने अधिवक्ता के जरिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दी है। मामले की सुनवाई के बाद विचारण न्यायालय ने पत्नी की हत्या के आरोप में आजीवन करावास की सजा सुनाई थी। घटना के दिन पति-पत्नी दोनों साथ बैठकर शराब पी थी।

लापरवाही का आरोप, कलेक्टर-सिविल सर्जन को हाईकोर्ट की फटकार, लगाया 1 लाख का जुर्माना

एनएमडीसी ने 29 मई 2015 को विविध परिचारक के पद के लिए समूह डी में दिव्यांग व्यक्तियों के लिए एक विशेष भर्ती अभियान चलाया। याचिकाकर्ता विजय कुमार ने इस संबंध में विकलांगता प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया है जो 13 नवंबर 2006 को उनके पक्ष में जारी किया गया था। इसके अनुसार उनकी 40 फीसद गतिशीलता थी। याचिकाकर्ता महेश राम ने भी अपना विकलांगता प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया है जो 13 नवंबर 2006 को जारी किया गया था।

मुफ्त में मांगा टेडी बीयर, नहीं देने पर कर दिया हमला, पढ़ें क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली में रहने वाले सूरज सोलंकी 10 सालों से छोटी कोनी में परिवार के साथ किराए के मकान में रहते है। वे यहां पर बिलासा ताल के पास सड़क किनारे टेडी बीयर बेचकर परिवार का पालन पोषण करते है। शुक्रवार को वे सड़क किनारे दुकान खोलकर खिलौने बेच रहे थे। इसी दौरान तीन-चार युवक उनकी दुकान पर आकर टेडी बीयर लेकर जाने लगे।

मां भारती की आरती के बिना गणतंत्र दिवस अधूरा, शहर में आरती का देखें वीडियो

मां भारती राष्ट्र जागरण मंच, बिलासपुर गौ सेवा धाम व भारतीय गौ क्रांति मंच की ओर से मां भारती यानी भारत माता की महाआरती का कार्यक्रम किया गया। भारतीय गौ क्रांति मंच के विपुल शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम देवकीनंदन चौक पर किया गया।

बड़बोलापन भारी पड़ा डोनाल्ड ट्रंप को, मानहानि केस में देना होगा 692 करोड़ मुआवजा

जानकारी के मुताबिक दो महिलाओं और सात पुरूषों की जूरी ने शुक्रवार को ट्रंप को आदेश दिया कि वह कैरोल को उनकी प्रतिष्ठा बहाल करने के लिए 11 मिलियन डॉलर अन्य क्षतिपूर्ति के लिए 7.3 मिलियन डॉलर और दंडात्मक क्षति के रूप में 65 मिलियन डॉलर का भुगतान करें।

WhatsApp का नया फीचर, अब वीडियो कॉल पर स्क्रीन शेयर, ऐसे कर सकते हैं Use

व्हाट्सऐप को यूज करने वालों की संख्या में लगाताद वृद्धि दर्ज की जा रही है। स्मार्ट फोन है और उसमें व्हाट्सऐप यूज न किया जा रहा हो यह हो ही नहीं सकता है। हर ऐज ग्रुप के पास मोबाइल फोन होते है ऐसे में व्हाट्सऐप का यूज आम हो गया है।

नशे का कारोबार करने पहुंचे थे शहर, पुलिस ने धर दबोचा, जुर्म दर्ज

जिसकी सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट 20(बी) के तहत कार्रवाई की गई।

राष्ट्रपति मुइज्जू ने दी पीएम मोदी को गणतंत्र दिवस की बधाई, कमजोर नहीं होने देंगे सदियों पुरानी हमारी दोस्ती

संदेश में मुइज्जू ने लिखा है मैं भारत सरकार और वहां के नागरिकों को इस मौके पर शुभकामनाएं देता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि भारत और मालदीव के बीच सदियों से चली आ रही दोस्ती आने वाले समय में और मजबूत होगी। मैं भविष्य में भारत सरकार और लोगों के लिए लगातार शांति और प्रगति की कामना करता हूं।

गोदाम में चोरी के फिराक में पहुंचे युवक, धर दबोचा लोगों ने, जमकर की धुलाई, पढ़ें क्या है पूरा मामला

उस्लापुर के पास गोकुलधाम क्षेत्र में सीएसईबी के बिजली ठेकेदार के गोदाम में वायर और एंगर सहित कई समान रखे थे। आसापास खुला इलाका होने की वजह से चोर यहां आकर आसानी से चोरी करके भाग जाते थे। लगातार हो रही चोरी की घटना से ठेकेदार के कर्मचारी चोरों को पकड़ने के फिराक में थे। तभी बुधवार की सुबह 4 युवक चोरी करने के इरादे से गोदाम में घूसे।

रेलवे यात्री ध्यान दे 15 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल, झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल भी रद्द

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर यार्ड में फूट ओवर ब्रिज पर गर्डर लांचिंग किया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने 15 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। रेलवे के द्वारा किए जा रहे कार्यों के चलते लगातार ट्रेनें कैंसिल की जा रही है। जिससे रेल यात्रियों को बहुत ज्यादा परेशानी भी हो रही है। वहीं रैक के अभाव में कई अन्य ट्रेनों को भी कैंसिल किया गया है।

75वां गणतंत्र दिवस, उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने फहराया झंडा, हर्षोल्लास का माहौल

संभागीय मुख्यालय बिलासपुर में मुख्य कार्यक्रम पुलिस ग्राउंड में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने ध्वजारोहण का कार्य किया। इस दौरान उन्होंने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए और हर्षोल्लास व उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे भी आकाश में छोड़े। इस दौरान कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति स्कूली बच्चों ने दी।

सब स्टेशन में सोता रहा ऑपरेटर, चोरों ने पार कर दी बाइक, पढ़ें क्या है पूरा मामला

पचपेड़ी के लोहर्सी में रहने वाले सुरेश साहू बिजली ऑफिस में फिडर ऑपरेटर है। बुधवार की सुबह 10 बजे ड्यूटी पर गए थे। रात को उन्होंने अपनी बाइक सब स्टेशन के अंदर कर गेट का ताला लगा दिया था। रात करीब 10 बजे आंख लग गई।

संविदा डॉक्टर को अतिरिक्त प्रभार, हाईकोर्ट ने मांगा संचालक से जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में डॉक्टर राजेश सूर्यवंशी ने अधिवक्ता मतीन सिद्धीकी और नरेन्द्र मेहर के माध्यम से याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि डॉक्टर राजेश सूर्यवंशी की नियुक्ति वर्ष 2011 में मेडिकल अफसर के पद पर हुई थी। वर्ष 2016 से नेत्र विशेषज्ञ के पद पर कार्य करते आ रहे थे।

छात्राओं को डांस करते देख मंच पर चढ़ी सीएम की पत्नी, जमकर वायरल हो रहा डांस वीडियो

इस वीडियो में सीएम की धर्मपत्नी कौशल्या साय को छात्राओं के साथ ताल से ताल मिलाते देखा जा रहा है। दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय कॉलेज के वार्षिक महोत्सव में शामिल हुई थी। इस दौरान छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध सुवा गीत पर कॉलेज की छात्राएं प्रस्तुति दे रही थी।

एक दिन की विधायक बनी अंजली बैगा, MLA रेणुका सिंह ने छात्रा के 12वीं में प्रदर्शन का दिया इनाम

विधायक रेणुका सिंह ने छात्रा के प्रदर्शन से खुश होकर इसे बालिका सशक्ति करण से जोड़ते हुए उसे एक दिन की विधायक बनाया। इस दौरान एक दिन की विधायक अंजली बैगा ने विधायक की तरह काम किया, जिस तरह रेणुका सिंह अपने क्षेत्र में जनता से मिलती हैं, कार्यक्रमों में अतिथि बनती हैं वो सब अंजली ने किया।

भारत मालदीव विवाद में सरकार के खिलाफ एकजुट हुई विपक्षी पार्टियां, मुइज्जू को लगाई जमकर फटकार

मालदीव की दो विपक्षी पार्टियों ने बुधवार को मुइज्जू सरकार के भारत विरोधी रूख पर चिंता जताई है। मालदीव की दोनों विपक्षी पार्टियां खुलकर भारत के समर्थन में आ गई हैं और उन्होंने पड़ोसी देश को सबसे लंबे समय तक चलने वाला सहयोगी करार दिया है।

ग्राम सभा में चुनाव हारे प्रत्याशियों के बीच मारपीट, एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप

बिल्हा के दुर्गडीह में रहने वाले ज्ञानेश शांडिल ने बताया कि उनकी पत्नी भगवती शांडिल और गांव के राजू सोनवानी की पत्नी ने सरपंच का चुनाव लड़ा था। इसमें एक अन्य प्रत्याशी रूपवती बर्मन ने चुनाव जीत किया। राजू सोनवानी चुनाव में हार का कारण ज्ञानेश को मानकर रंजिश रखे हुए था।

नियमों को बदलने पर हाईकोर्ट ने वन विभाग को फटकारा, CGPSC में गड़बड़ी का नया मामला

सीजीपीएससी के माध्यम से वन सेवा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर योगेश बघेल एवं अन्य ने अधिवक्ता अमृता दास के माध्यम से छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें भर्ती के लिए जारी विज्ञापन में वन विभाग की शर्तों की जानकारी दी है। साथ ही यह भी कहा है कि विभाग ने एक ही बार शारीरिक भर्ती परीक्षा लेने की शर्त रखी थी।

पार्ट टाइम काम से मुनाफे का दिया लालच, शिक्षक को लग गया 10 लाख का चूना

रेंज स्तरीय साइबर थाने में इसकी शिकायत पीड़ित आशुतोष कुमार शर्मा ने की है। जो पेशे से एक शिक्षक है। पुलिस को दी जानकारी के मुताबिक पीड़ित के मोबाइल पर अनजान नंबर से मैसेज आया था। जिसमें पार्ट टाइम काम करने पर मोटा मुनाफा मिलने की बात कहीं गई। पूछताछ करने पर उन्हें टेलीग्राम के एक ग्रुप से जोड़ा गया।

मोबाइल पर भेजा लिंक, क्लिक करते ही मोबाइल हैक, अकाउंट से रुपये पार, पढ़ें पूरी खबर

जिसमें युवती के मोबाइल पर लिंक भेजा गया। उस लिंक को क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो गया और कुछ ही समय में अकाउंट से डेढ़ लाख रुपये पार हो गए।

रेलवे ट्रैक पर हादसा, डीजल इंजन के चपेट आए रेलकर्मी, इलाज के लिए भेजा अस्पताल

तारबाहर अंडरब्रिज के पास चल रहे काम में की मैन भारत लाल साहू काम कर रहा था। उसी समय अचानक से डीजल इंजन आ गई। जब इंजन करीब पहुंचा तब रेलकर्मी की नजर पड़ी। उसने हटने की कोशिक की लेकिन उसका पैर पटरी में फंस गया। जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गया।

You may have missed