खुले आम नकल करते मिले छात्र, गूगल से मांग रहे थे आंसर, हुई कार्रवाई बदला एग्जाम सेंटर
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा में खुलेआम नकल किया जा रहा था। मामला पचपेड़ी के संत गुरूघासीदास कॉलेज का है। जहां पर बीएससी फर्स्ट ईयर के केमेस्ट्री की परीक्षा बुधवार को हो रही थी। छात्र मोबाइल लेकर गूगल में उत्तर ढूंढ रहे थे।
