KAWARDHA. कवर्धा के लालपुर साधराम यादव हत्याकांड मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। मृतक के परिवार ने शासन द्वारा आर्थिक सहयोग के रूप में दिये गए 5 लाख रुपयों के चेक को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन को वापस कर दिया है। साथ ही पीड़ित परिवार ने मांग किया है। जिस तरह से साधराम का गर्दन काटकर हत्या किया गया था उसी तरह हत्यारों को मौत की सजा मिलेगी तभी न्याय मिलेगा।




उन्होंने अब तक पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि आरोपी तो गिरफ्तार कर लिए हैं लेकिन हत्या क्यों की गई इसके पीछे का कारण क्या था, पुलिस हत्या के वास्तविक कारणों को अब तक क्यों नहीं बता रही है। आपको बता दें कि गौ सेवक साधराम यादव की 21 जनवरी को 6 आरोपियों द्वारा गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी थी। तात्कालिक तौर पर पुलिस ने इस मामले से जुड़े सभी 6 आरोपियों को हिरासत में लिया था, घटना के बाद शासन ने मृतक के परिवार को ₹5 लाख रु का चेक आर्थिक रूप से सहयोग दिया था।

